{"_id":"5e11eb2e8ebc3e87a413febb","slug":"t-e-t-examination-saharanpur-news-mrt4621947161","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी देंगे टीईटी एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी देंगे टीईटी एग्जाम
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अब आठ जनवरी यानी बुधवार को जिले में आयोजित होगी। इसके लिए जिले में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर करीब 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है।
परीक्षा दिसंबर 2019 में आयोजित होनी थी लेकिन सीएए और एनआरसी को लेकर बिगड़े माहौल के चलते इसे प्रदेश भर में स्थगित कर दिया गया था। अब मौसम और माहौल दोनों बेहतर होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने परीक्षा के लिए दूसरी तिथि आठ जनवरी घोषित की है। इसके बाद तमाम जनपदों में परीक्षा की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होगी। नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने बताया कि परीक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।