फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Symptoms of false smut disease seen in paddy crop

धान की फसल में दिखाई दे रहे फाल्स स्मट रोग के लक्षण

Sun, 23 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of false smut disease seen in paddy crop
विकास पंवार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में धान की फसल पर फाल्स स्मट (हल्दी गांठ) रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इससे चिंतित किसान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से संपर्क कर रहे हैं और फसल को रोग से बचाव की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

धान की फसल में बाली निकलते समय जब वातावरण में अधिक आर्द्रता होने के साथ ही बादल भी छाए रहते हैं, तब फाल्स स्मट रोग का बिजाणु बाली के दानों को प्रभावित करता है। इस रोग के बिजाणु मृदा में ही रहते हैं। इसलिए कृषि वैज्ञानिक बीज शोधन के साथ मृदा शोधन पर भी जोर देते हैं। इससे प्रभावित दानों पर पीले रंग का पाउडर दिखाई देने लगता है। जिसे छूने पर वह हाथ पर लग जाता है। यह रोग फसल में लगने के बाद फफूंदी नाशक का छिड़काव भी काम नहीं करता। इसलिए फसल में इसके लक्षण दिखाई देते ही रोग का उपचार करना चाहिए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि जिस बाली में यह रोग लगता है, उसके दाने न सिर्फ खराब हो जाते हैं बल्कि वजन भी कम हो हो जाता है। इस रोग से अधिक प्रभावित पौधों की बालियों को सावधानी पूर्वक काट कर खेत से बाहर निकालकर जला देना चाहिए। फसल में यूरिया का प्रयोग संतुलित मात्रा में प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गांव बढेडी कोली के किसान मेनपाल, हरेंटी के श्याम कुमार और हरियाबांस के मेहरबान के धान में इसके लक्षण दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोग पर नियंत्रण के लिए कॉपर ऑक्सीक्लोराइड की दो ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में घोलकर खेत में 50 प्रतिशत बालियां आने के बाद छिड़काव करना फायदेमंद रहता है। इसके अलावा क्लोरथनोनिल 75 प्रतिशत डब्लूपी की दो ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में मिलाकर प्रभावित फसल पर छिड़काव करना मुफीद रहता है।

धान में लगा फाल्स स्मट रोग

धान में लगा फाल्स स्मट रोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed