फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Symbol of evil Ravan's Effigy burnt

धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण

Sun, 01 Oct 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 01 Oct 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Symbol of evil Ravan's Effigy burnt
दिल्ली रोड पर धू धू कर जलता रावण का पुतला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महानगर में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न जगहों पर आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रभु श्री राम और लंकापति रावण की सेना के बीच भीषण युद्ध हुआ। श्री राम का तीर लगते ही रावण को मुक्ति मिल गई और बुराइयों का अंत हुआ। आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। श्री राम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।  
विज्ञापन


प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा बेहट बस अड्डा मैदान पर आयोजित दशहरा महोत्सव में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माइदयाल सिंह मित्तल, अमित गुप्ता, नीरज गर्ग, हितेष गर्ग, संजय कर्णवाल मौजूद रहे। श्री राधा-कृष्ण मंदिर कल्ब गांधी पार्क में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले धू-धूकर जले। प्रधान जोगेंद्र कुमार, विपिन जैन, गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


श्री कृष्णा-राम नाटक क्लब जुबली पार्क द्वारा राजकीय क्रीड़ा स्थल पर आयोजित दशहरा महोत्सव में श्री राम और रावण के युद्ध के बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। प्रधान महेंद्र तनेजा, विवेक दुआ, राजकुमार नरूला, पाली कालड़ा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा द्वारा रेलवे टी-2 कॉलोनी में रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। उद्घाटन सौरभ बब्बर व केएल अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, जसबीर मोघा, संजय मल्होत्रा, अशोक छाबड़ा, महेंद्र कंसल, राजीव अन्नू मौजूद रहे। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी हकीकतनगर में पुतलों का दहन किया गया। सुपर क्लब गोपालनगर नुमाइशकैंप में रावण के वध के बाद पुतलों को अग्नि दिखाई गई।

भारतीय कला मंच रामलीला गोविंनगर मैदान राम-रावण युद्ध के बाद पुतलों का दहन हुआ। अध्यक्ष सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक नरेंद्र शर्मा, महामंत्री वरूण शर्मा, प्रबंधक पुनीत सिंह धीर, गौरव बेदी, मनीष शर्मा मौजूद रहे।

उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर दशहरा लीला के बाद रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों में प्रभु श्रीराम ने आग लगाई। प्रधान रवि जुनेजा, मनोज चिटकारा, हरीश डंग, रोहित घई, सरदार गुरदीप सिंह, अश्वनी अरोड़ा शामिल रहे। मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में रावण के पुतले का दहन किया गया।

प्रधान संदीप रावत, कमल श्रीवास्तव, वीरेंद्र रावत, कालीचरण शर्मा, अशोक श्रीवास्तव मौजूद रहे। आवास-विकास पार्क हरि मंदिर में दो पुतलों का दहन किया गया। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी कपिल विहार दो पुतलों को जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया गया। श्री आशुतोष मंदिर समिति गुरुद्वारा रोड पर पुतलों का दहन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में सरदार सतेंद्र पाल सिंह, नरेश कुमार, मुकेश मेहता, राजेश मेहता शामिल हुए। प्रधान गौरव चौधरी, पंडित अवधेश, राकेश छाबड़ा, मनीष साहनी मौजूद रहे। 

रेलवे यूथ सोशल क्लब रेलवे कॉलोनी में तीन पुतलों का दहन किया गया। मुख्य संयोजक सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा गली-मोहल्लों बच्चों द्वारा बनाए पुतलों का दहन किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed