फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Swami Vivekananda is the ideal of youth: Karmaveer

युवा उद्यमियों को किया सम्मानित

Tue, 12 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda is the ideal of youth: Karmaveer
62 फुटा रोड़ स्थित न्यू दून पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा उप्र के सहायक संगठन मंत्र? - फोटो : SAHARANPUR
युवाओं के आदर्श हैं स्वामी विवेकानंद : कर्मवीर
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा ने पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया। भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर ने कहा कि देश के युवाओं को नौकरी पाने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने की सोच के साथ काम करना चाहिए। तभी देश में औद्योगिक क्रांति लाई जा सकती है।
मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने किशोरावस्था में ही दुनिया में देश का नाम रोशन किया। स्वामी विवेकानंद युवाओं के सच्चे आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि देश का युवा औद्योगिक क्रांति ला सकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करने में अहम योगदान दे सकता है। केंद्र सरकार की स्टार्टअप योजना व मुद्रा योजना के अंतर्गत देश में बड़ी संख्या में युवाओं ने उद्यम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सम्मानित किए युवा उद्यमियों में प्रमुख रूप से राजकुमार अरोड़ा, वीरभान भटेजा, प्रमोद सडाना, गुलशन क्वात्रा, आतिश गुप्ता, संजीव सचदेवा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने की। युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने भी विचार रखे। संचालन युवा मोर्चा महामंत्री विपिन सलूजा ने किया। कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, कुंवर ब्रिजेश सिंह, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, महावीर राणा, दिनेश सेठी, मुकेश चौधरी, नूतन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चेतन सैनी, राजू पंडित, रितिका शर्मा, सूरज शुक्ला, विवेक कौशिक, हितेश शर्मा, सुमेर शेखावत, सत्यार्थ प्रकाश, आशु अरोड़ा, सन्नी दिक्षित, राहुल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed