{"_id":"5d53060b8ebc3e6d0a3e0a00","slug":"swachhta-mission-should-be-a-mass-movement-will-bring-meaningful-results-khanna-saharanpur-news-mrt4381904146","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता मिशन बने जन आंदोलन, आएंगे सार्थक परिणाम: खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता मिशन बने जन आंदोलन, आएंगे सार्थक परिणाम: खन्ना
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के बाद फैली गंदगी।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि स्वच्छता मिशन जनांदोलन बने, प्रत्येक व्यक्ति इसमें भागीदारी करे। गरीब हो या अमीर, हर घर में शौचालय हो। ऐसा करने पर स्वच्छता मिशन साकार होगा और सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के बाद जन जागरूकता के लिए महारैली निकाली गई। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने भाषण की शुरूआत भारत माता की जय का नारा लगाकर की। उन्होंने स्वच्छता के मामले में देशभर में 350वें स्थान से 92वें स्थान पर आने के लिए सहारनपुर की जनता को बधाई दी, साथ ही नंबर एक पर लाने के लिए हाथ खड़े कराकर संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए शौचालय भी होना जरूरी है। योजना के तहत हजारों लोगों के व्यक्तिगत शौचालय बने हैं। यदि कोई व्यक्ति ऐसा है, जिसके घर शौचालय नहीं है तो उसे भी शौचालय का लाभ मिलेगा, भले ही वह गरीब हो या अमीर। उन्होंने कहा कि शौचालय के लिए पहले 12000 रुपये दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 20000 रुपये कर दिया गया है। गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों के बारे में समझाया। अंत में उन्होंने ‘यूपी भी सम्मानित होगा, सहारनपुर शुरूआत करेगा’ का नारा लगवाया, साथ ही स्वच्छता को अपनाने की शपथ भी दिलाई। इसके बाद जन जागरूकता के लिए रैली निकाली गई, जिसमें नगर विकास मंत्री खुली जीप में खड़े होकर निकले। रैली में अनेक विद्यालयों के हजारों विद्यार्थी और शिक्षिकाएं शामिल हुईं। मंच पर आयुष राज्य मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी कमिश्नर संजय कुमार, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, महापौर संजीव वालिया, रामपुर विधायक देवेंद्र निम, अभय चौधरी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, नगर अध्यक्ष राकेश जैन, एडीएम-प्रशासन एसबी सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाएं
नगर विकास मंत्री ने मंच से कमिश्नर और डीआईजी का नाम लेते हुए पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगवाने को कहा। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए सहारनपुर में अभियान चलाया गया है। जुर्माना भी वसूला गया है, मगर अभी सहारनपुर बहुत पीछे है। ऐसे में सख्ती के साथ पॉलिथीन को बंद कराया जाए।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हुुए परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में योजना के तहत 75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिनमें से 22 करोड़ 94 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अभी भी बड़ी रकम बची हुई है। ऐसे में जो भी पात्र लोग हैं वह आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
वेंडरों को कार्ड बांटे
कार्यक्रम के दौरान वेंडरों को कार्ड बांटे गए। कार्यक्रम में शामिल वेंडरों को पीले रंग की टीशर्ट दी गई थी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद नगर विकास मंत्री ने नीचे आकर वेंडरों को कार्ड का वितरण किया। कार्ड पाने वालों में जाटव नगर निवासी मदन लाल, ओजपुरा निवासी प्रवीण कुमार, सलीम, सलमान अली आदि शामिल हैं।
बिना पानी के गश खाकर गिरे बच्चे
महारैली में शामिल होने के लिए अनेक विद्यालयों के बच्चों को बुलाया गया था। साढ़े दस बजे के कार्यक्रम के लिए छात्र सुबह नौ बजे से ही स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गए थे। लोगों की भीड़ बढ़ जाने से कुर्सियां फुल हो गईं, जिसके बाद छात्रों को टेंट के बाहर धूप में खड़े रहना पड़ा। बच्चों के लिए नगर निगम पर्याप्त पेयजल तक की व्यवस्था नहीं कर सका। जिसकी वजह से कई छात्र गश खाकर गिरे। छात्रों के लिए केले मंगवाए गए थे, मगर वह भी वितरित नहीं किए गए। बाद में अन्य लोग उन केलों को खाते नजर आए।
स्वच्छता के कार्यक्रम में फैला दी गंदगी
नगर विकास मंत्री की उपस्थिति में आयोजित स्वच्छता के कार्यक्रम के बाद स्टेडियम में गंदगी फैली नजर आई। लोगों ने पानी पीकर खाली बोतलें मैदान में फेंक दी। इसके अलावा केले खाकर छिलका कूड़ेदान में डालने की बजाय आरएसओ कार्यालय के बाहर खुले में फेंक दिए। इसकी वजह से गंदगी फैली रही। उधर, शहर में भी प्रतिदिन की तरह गंदगी के ढेर लगे नजर आए। इतना ही नहीं, मंत्री के आने से दस मिनट पहले तक स्टेडियम की बाहरी दीवारों पर रंगाई-पुताई कराई गई।

स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाईन में पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मिलते भाजपा के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना- फोटो : SAHARANPUR