{"_id":"68597afd91f35958bc0ea23d","slug":"suspicious-death-of-married-woman-in-behat-husband-and-in-laws-booked-for-murder-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने लगाया था हत्या का आरोप, पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने लगाया था हत्या का आरोप, पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 23 Jun 2025 09:34 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 23 Jun 2025 09:34 PM IST
सार
बेहट में शेखपुरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मायके पक्ष की शिकायत पर पति समेत पांच ससुरालीजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट कारण न मिलने से विवाद बढ़ा।
विज्ञापन
विवाहिता बाबुल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेहट शेखपुरा की बाबुल की मौत की घटना में पुलिस ने उसके पति पिंकू, सास-ससुर व दो ननद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
तीन दिन पहले 20 जून को कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा में विवाहिता बाबुल (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था, जबकि ससुरालियों का कहना था, कि बाबुल ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: धमाकों के बीच जागकर काटनी पड़ रही रातें, ईरान में फंसे मेरठ के सचिन की दर्दभरी आपबीती
रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं होने का पता चलने पर मृतका के मायके वाले कोतवाली पहुंचे थे और बाबुल की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए थे, जिसके बाद पुलिस ने मृतका की मां सुषमा की तरफ से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस ने बताया कि तहरीर में नामजद किए गए मृतका के पति पिंकू, ससुर समय सिंह, सास लता देवी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।