फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suspended students appeared before inquiry committee

जांच कमेटी के समक्ष पेश हुए निलंबित एमबीबीएस छात्र

Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Suspended students appeared before inquiry committee
एमबीबीएस के छात्रों के अभिभावकों को प्रकरण के साक्ष्यों से अवगत कराया
विज्ञापन

भविष्य में विवाद न करने के शपथ पत्र भी मांगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मारपीट प्रकरण में निलंबित एमबीबीएस छात्र जांच कमेटी के सामने पेश हुए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से इनके अभिभावकों को मारपीट की वीडियो, फोटो दिखाकर अन्य विषयों से अवगत कराया। वहीं, भविष्य में विवाद न करने के शपथ पत्र मांगे हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब एक माह पुराने मारपीट प्रकरण में निलंबित आरोपी छात्रों का बुधवार को जांच कमेटी के सामने पक्ष रखने का दिन निर्धारित था। जांच कमेटी द्वारा नोटिस निकालकर सभी आरोपी छात्रों को अभिभावकों के साथ पेश होने के निर्देश दिए थे। आरोपी 27 छात्रों में से 2018 बैच के 19 छात्र जांच कमेटी के सामने पेश हुए। इनमें केवल पांच एमबीबीएस छात्र ही अपने अभिभावकों के साथ आए थे। जांच कमेटी ने अभिभावकों को पूरे प्रकरण से अवगत कराकर छात्रों की हरकत के वीडियो और फोटो भी दिखाए। जिससे आरोपी छात्र अपनी संलिप्तता को नकार नहीं सके। करीब 50 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चली जिसमें जांच कमेटी ने अभिभावकों से शपथ पत्र मांगे वहीं अभिभावकों को साथ न लाने वाले छात्रों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी छात्र अब भी अभिभावकों को लाने में टालमटोल कर रहे हैं जबकि मेडिकल प्रशासन का मकसद है कि अभिभावकों को सच्चाई से अवगत कराना है। जिससे वे स्वयं अपने बच्चों के प्रति निर्णय ले सकें। प्राचार्य ने बताया कि जांच कमेटी ने अपनी बातें अभिभावकों के सामने रख दी हैं। अब अभिभावकों पर निर्भर है। उसके बाद छात्रों का निलंबन वापस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed