फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suspended headmaster's wife accuses investigating officer

निलंबित प्रधानाध्यापक की पत्नी ने जांच अधिकारी पर लगाया आरोप

Mon, 25 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Suspended headmaster's wife accuses investigating officer
बिहारीगढ़।विकास खंड मुजफ्फराबाद के अंतर्गत गांव चानचक में स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक वर्ष से निलंबित चल रहे प्रधानाध्यापक की पत्नी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शपथ पत्र देकर जांच अधिकारी पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव चानचक में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक गिरीश गोयल को खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद द्वारा अनुपस्थित पाए जाने तथा अन्य अनियमितताओं सहित अभिलेखों से छेड़छाड़ के मामले में नवंबर 2018 में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया था। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी गंगोह बृजमोहन सिंह को देकर जांच अधिकारी नामित किया गया था। करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद आज तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। इसके चलते निलंबित प्रधानाध्यापक गिरीश गोयल की पत्नी प्रियंका ने शपथ पत्र देकर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। शपथ पत्र में जांच अधिकारी पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया गया है। उधर, इस संबंध में जांच अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी गंगोह बृजमोहन का कहना है कि सभी आरोप मिथ्या है। वे इस तरह के आरोपों के बाद अब जांच वापस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed