{"_id":"6388f215641ad37290628efb","slug":"survey-will-start-from-december-5-for-vaccination-of-children-saharanpur-news-mrt615884366","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बच्चों के टीकाकरण को लेकर पांच दिसंबर से शुरू होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बच्चों के टीकाकरण को लेकर पांच दिसंबर से शुरू होगा सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नियमित टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगने से छूटे शून्य से पांच साल तक के बच्चों का पांच दिसंबर से सर्वे कराया जाएगा। आशाएं घर-घर जाकर सर्वे कर बच्चों को चिह्नित करने के बाद रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी। इसके बाद अगले साल जनवरी, फरवरी और मार्च में छूटे बच्चों का टीकाकरण होगा।
कोरोना काल के चलते जनपद में नियमित टीकाकरण पर खासा असर पड़ा। स्वास्थ्य विभाग को अंदेशा है कि बड़ी संख्या में शून्य से पांच साल तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं हो सका है। अब विभाग ने पांच दिसंबर से 17 दिसंबर तक सर्वे कराने का निर्णय लिया है। इस सर्वे की जिम्मेदारी विभाग ने आशाओं को सौंपी है। आशाएं घर-घर जाएंगी और टीकाकरण कराने के लिए बच्चों का सर्वे करेंगी।
सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तीन चरणों में टीकाकरण किया जाएगा। प्रथम चरण नौ जनवरी से 20 जनवरी 2023, दूसरा 13 फरवरी से 24 फरवरी और तीसरा चरण 13 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। इसमें रूबेला, खसरा सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
जनपद में सर्वे की तैयारी शुरू कर दी गई है। जो बच्चे नियमित टीकाकरण से छूट गए हैं, उनको विशेष अभियान चलाकर टीका लगाया जाएगा। सर्वे में आशाएं घर-घर जाएंगी।
- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी