{"_id":"604646e88ebc3e58fe36894d","slug":"survey-will-be-done-in-70-wards-to-build-private-toilets-saharanpur-news-mrt5289636110","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी शौचालयों बनवाने के लिए होगा 70 वार्डों में सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी शौचालयों बनवाने के लिए होगा 70 वार्डों में सर्वे
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के शत प्रतिशत घरों में शौचालय की व्यवस्था कराने के लिए नगर निगम सभी 70 वार्डों का सर्वे कराएगा। यह काम सफाई निरीक्षकों करेंगे। इसके बाद नगर निगम प्रस्ताव बनाकर शासन से बजट की मांग करेगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में निजी शौचालयों के लिए नगर निगम सहारनपुर को करीब चार वर्ष पहले चार करोड़ 32 लाख रुपये का बजट मिला था। हर शौचालय के लिए पात्र व्यक्ति को नगर निगम आठ हजार रुपये की आर्थिक मदद कर प्रावधान रखा था। ऐसे में शहर के 5041 घरों में व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए थे। निगम अधिकारियों का दावा था कि उसके बाद शहर में कोई घर बिना शौचालय के नहीं बचा था। चूंकि 5041 शौचालय बने दो वर्ष का समय बीत चुका है। इस अंतराल में शहर में खासकर बाहरी कॉलोनियों में बड़ी संख्या में मकान बन गए हैं। बीते दिनों मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी घर बिना शौचालय के नहीं रहना चाहिए। ऐसे में नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों का सर्वे कराने का निर्णय लिया है।
-------
खुद भी दे सकते हैं प्रार्थना पत्र
जिनके घरों में व्यक्तिगत शौचालय नहीं हैं। वह नगर निगम में आवेदन दे सकते हैं। इसके बाद निगम के अधिकारी आवेदक की पात्रता की जांच करेंगे।
-------
शहर में शौचालयों की स्थिति
सामुदायिक शौचालय - 31
सार्वजनिक शौचालय - 26
पिंक शौचालय - 01
निर्माणाधीन शौचालय - 10
------- वर्जन
शहर में 5041 व्यक्तिगत शौचालय बनाने के साथ ही शत प्रतिशत घरों को कवर किया गया था। यही वजह है कि सहारनपुर शहर को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित किया गया। जो भी ऐसे लोग हैं जिन्होंने ओडीएफ प्लस प्लस घोषित होने के बाद मकान बनाए हैं और व्यक्तिगत शौचालय बनवाने में असमर्थ हैं। ऐसे घरों को चिह्नित करने के लिए सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।