{"_id":"63c2fc169ed9cb1a082a7c98","slug":"survey-of-railway-line-from-pilkhani-to-maa-shakambhari-devi-saharanpur-news-c-14-1-79201-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पिलखनी से मां शाकंभरी देवी तक रेलवे लाइन का हुआ सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पिलखनी से मां शाकंभरी देवी तक रेलवे लाइन का हुआ सर्वेक्षण
Sun, 15 Jan 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने पहुंचे भाजपा मंत्री व जनप्रतिनीधि
सहारनपुर। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिलखनी से मां शाकंभरी देवी तक रेलवे लाइन का सर्वे कर लिया गया है, जल्द ही इस दिशा में आगे काम बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही सहारनपुर-दिल्ली के रेलवे ट्रैक पर 130 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन को दौड़ाकर ट्रायल करेंगे।
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को दिल्ली में सहारनपुर, नगीना और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा, वहीं देवबंद रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है, जो कि शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों को सहारनपुर रेलवे स्टेशन के डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इंजीनियर अगले 50 साल को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का डिजाइन करें। इसके साथ ही पिलखनी से मां शाकंभरी देवी तक रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। सर्वे पूरा हो गया है। इसमें करीब 7475 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसको संभवत दो चरणों में पूरा कराया जाएगा। यह सहारनपुर वासियों के लिए बड़ी सौगात है।
रेल मंत्री ने बताया कि सहारनपुर के शारदा नगर व खलासी लाइन क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, उसको दूर करने के लिये कार्य शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले लकड़ी पुल को चौड़ीकरण कर नया बनाया जा रहा है। इसको अब फोर लेन बनाया जाएगा। जंधेड़ा, भांकला, रामपुर मनिहारान, सोना अर्जुनपुर, नानौता में नए प्लेटफार्म बनाए जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा विकास संबंधी कई सुझाव दिए गए। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन भी किया गया। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, दिनेश खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग, लोकसभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक नरेश सैनी उपस्थित रहे।