फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Survey of buildings started for tax purification

कर शुद्धिकरण के लिए भवनों का सर्वे शुरू

Sun, 27 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Survey of buildings started for tax purification
शासन स्तर से एक कंपनी को दिया भवन सर्वे का ठेका
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर भवनों का सर्वे शुरू किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भवन कर शुद्घिकरण के लिए नगर निगम क्षेत्र में भवनों कर सर्वे शुरू कर दिया है। शासन स्तर से एक कंपनी को भवन सर्वे का ठेका दिया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने घर घर जाकर भवनों का सर्वे शुरू भी कर दिया है। कंपनी के कर्मियों की कई टीमें भवन की पैमाइश करने के साथ ही भवन स्वामियों ने आधार कार्ड की छाया प्रति ले रही हैं। सर्वे के बाद ऐसे भवनों का कर संशोधित होगा, जिन पर अधिक या कम कर वसूला जा रहा था या फिर जिन्होंने अपने भवनों को विस्तार किया है।
कर बढ़ोत्तरी पर हो चुके हंगामे
करीब चार साल पहले नगर में गृह कर में बढ़ोत्तरी हुई थी। लोगों ने 20 गुणा तक कर बढ़ा दिए जाने के आरोप लगाते हुए हंगामे और प्रदर्शन किए थे, लेकिन कुछ दिन बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन

बढ़ जाएगी भवनों की संख्या
नगर निगम क्षेत्र में 131000 भवन पंजीकृत हैं। इनमें 90 फीसदी भवन व्यवसायिक और शेष व्यावसायिक बताए गए हैं, इनमें दुकानें, फैक्टरी और अन्य प्रकार के भवन शामिल हैं। चूंकि शहर के चारों ओर कई कॉलोनी बस रही हैं, इनमें निर्माण कार्य लगातार जारी हैं। ऐसे में सर्वे में नये भवन भी सामने आएंगे। एक अनुमान के अनुसार भवनों की कुल संख्या 140000 के पार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वकर निर्धारण प्रणाली अपनाएं
शासन ने कई साल से स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू कर रखी है। यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि उसके भवन पर अधिक कर लगाया गया है। तो वह स्वकर निर्धारण प्रणाली के तहत अपने भवन की लंबाई, चौड़ाई व लोकेशन के आधार पर गृह कर तय कर सकता है। इसके बाद निगम में जमा किए जाने वाले शपथ पत्र में इन सभी चीजों का उल्लेख करना होगा। इसके बाद नगर निगम अपने स्तर से उसकी सत्यता की जांच कराता है।

शासन स्तर से एक कंपनी को भवनों के सर्वे का ठेका दिया गया है। वार्ड संख्या आठ से सर्वे की शुरूआत की गई है। सर्वे के बाद ऐसे भवनों का कर संशोधित होगा, जिन पर कम या अधिक कर लग रहा होगा। साथ ही सर्वे के बाद ऐसे नये भवन लिस्ट में जुड़ेंगे, जो पूर्व के सर्वे के बाद बने हैं।
- रवीश चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed