{"_id":"63fe4d8af726e5871d0d6a54","slug":"survey-being-done-to-develop-colonies-saharanpur-news-c-14-1-137174-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: काॅलोनियां विकसित करने के लिए कराया जा रहा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: काॅलोनियां विकसित करने के लिए कराया जा रहा सर्वे
Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में नई काॅलोनियां विकसित करने के लिए सहारनपुर विकास प्राधिकरण की ओर से डिमांड सर्वे कराया जा रहा है। जिससे यह पता चल सके कि किसी क्षेत्र में कितने आवासीय भूखंडों एवं भवनों की मांग है। इस सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विकास प्राधिकरण काॅलोनियां विकसित करने की योजना बनाएगा।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि इस सर्वे में लोगों की राय 31 मार्च तक प्राप्त की जाएगी। इसमें लोगों से पूछा जा रहा है कि वे महानगर के किस क्षेत्र में भूखंड/भवन खरीदना चाहते हैं। इनमें मिनी बाईपास, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, जनता रोड, चुन्हेटी-देवला बाईपास शामिल हैं, साथ ही वे किस क्षेत्र में किस दर एवं किस क्षेत्रफल का भवन/भूखंड खरीदने में सक्षम हैं।
उन्होंने बताया कि सर्वे में प्रतिभागियों से प्राप्त सूचना के आधार पर भूमि क्रय कर आवासीय काॅलोनियां विकसित की जाएंगी। इन काॅलोनियों में सड़कें, जल निकास, सीवर लाइन, पेयजल, विद्युत लाइन, स्ट्रीट लाइट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कूड़ा निस्तारण केंद्र आदि का निर्माण/विकास किया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी, स्कूल, अस्पताल, दुकानें प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि निशुल्क सर्वे फार्म प्राधिकरण कार्यालय से या प्राधिकरण की वेबसाइट www.sdasaharanpur.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।