फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Surveillance teams watch over the sale of firecrackers

पटाखों की बिक्री पर निगरानी टीमों का पहरा

Fri, 13 Nov 2020 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Surveillance teams watch over the sale of firecrackers
राजकीय मैदान पर पटाखो की दुकानो का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट - फोटो : SAHARANPUR
पटाखों की बिक्री पर निगरानी टीमों का पहरा
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में शहर से देहात तक 17 स्थलों पर पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। साथ ही बिक्री स्थलों पर निगरानी टीमों का पहरा भी सख्त हो गया है। नियमों की पाबंदी के साथ इन स्थलों पर पटाखे बेचे जा रहे हैं। शहर के पांच स्थलों पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटाखा बिक्री के स्टॉक के अलावा मौके पर आग से बचाव के जरूरी संसाधनों की जांच की।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर में गांधी पार्क, सर्किट हाउस के सामने, जीआईसी ग्राउंड, साउथ सिटी मैदान और सब्जी मंडी परिसर में पटाखों की बिक्री शुरू की गई है। गांधी पार्क वाले बिक्री स्थल पर मानकों के अनुरूप स्थिति सबसे अधिक संतोषजनक रही। अन्य जगहों पर आग से बचाव के लिए पानी की बाल्टी, रेत आदि तो उपलब्ध रहा, लेकिन कुछ अग्निशमन यंत्रों के साथ अन्य मानकों का ध्यान रखने की भी हिदायत दी गई है। यदि किसी बिक्री स्थल पर लापरवाही के कारण आग से हादसे की स्थिति सामने आई तो विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई की जाएगी। शहर के अलावा कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम, सीओ की निगरानी में टीमें पटाखों की बिक्री और मानकों की स्थिति का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

---------
बच्चों के साथ अभिभावक जरूर आएं
- पटाखा बिक्री स्थलों के निरीक्षण के दौरान अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे परिवार के बच्चों या किशोरों को अकेले आतिशबाजी की खरीददारी के लिए न भेजें। उनके साथ अभिभावक जरूर आएं। यह भी प्रयास करें कि कम हानिकारक और अधिक रोशनी वाले पटाखों का प्रयोग ज्यादा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed