बिलकिस बानो केस: मदनी बोले- सुप्रीम कोर्ट का फैसला बना मिसाल, अल्पसंख्यकों में कोर्ट के प्रति बढ़ा विश्वास
Saharanpur News: बिलकिस बानो मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मौलाना सैयद अरशद मदनी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सुप्रीम कोर्ट की गरिमा और उसकी सर्वोच्चता का पता चलता है।
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने बिलकिस बानो मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। मदनी ने कहा कि इस निर्णय से सुप्रीम कोर्ट की गरिमा और उसकी सर्वोच्चता का पता चलता है।
मंगलवार को जारी बयान में मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि गुजरात सरकार ने सभी दोषियों की रिहाई का आदेश जारी कर न्यायालय की गरिमा और इंसाफ को चोट पहुंचाने का काम किया था, लेकिन अदालत ने दोषियों को फिर से सजा सुनाकर स्पष्ट संदेश दिया कि अदालत ही मजलूमों का एकमात्र सहारा है, जहां उन्हें इंसाफ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: जयंती विशेष: 'देशप्रेम और खुद्दारी का पैकर...', हां, मैं हूं हफीज मेरठी! ब्रिटिश हुकूमत की हिला दी थी नींव
मौलाना मदनी ने कहा कि अगर सियासी लाभ के लिए कोर्ट से सजा पाए लोगों को इस तरह छोड़ा जाता रहता तो मुल्क में इंसाफ और कानून की स्थिति क्या होती। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला मिसाल है और इससे अल्पसंख्यकों में कोर्ट के प्रति विश्वास बढ़ा है।
यह भी पढ़ें: Meerut: बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, दानिश की हालत गंभीर, दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद