फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Supplementary budget of 193 crores passed for development works

विकास कार्यों के लिए 193 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित

Fri, 27 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Supplementary budget of 193 crores passed for development works
निगम में बोर्ड बैठक लेते मेयर व नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2019-20 का 193 करोड़ 56 लाख रुपये व्यय का पुनरीक्षित बजट पारित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम में महापौर संजीव वालिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में लेेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के समक्ष बजट प्रस्तुत किया। इस पर कार्यकारिणी समिति के सदस्य और पार्षदों द्वारा मांगी गई जानकारी को लेखाधिकारी व नगरायुक्त ने उपलब्ध कराई। इसके बाद सर्वसम्मति से बजट पारित किया।
लेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए बजट में 224 करोड़ 29 लाख 54 हजार रुपये की प्राप्तियों और 193 करोड़ 56 लाख 50 हजार रुपये के व्यय का अनुमान दर्शाया। लेखाधिकारी ने कार्यकारिणी समिति को बताया कि राजस्व प्राप्ति 169 करोड़ 27 लाख रुपये और पूंजीगत प्राप्तियां 54 लाख सात हजार का अनुमान है। व्यय में राजस्व व्यय वेतन पेंशन आदि पर 155 करोड़ 50 लाख और विकास कार्यों पर 37 करोड़ 56 लाख रुपये व्यय का अनुमान है। इसके अतिरिक्त 31 जुलाई 2019 को हुई बैठक की कार्रवाई की पुष्टि और शहर के विकास कार्यों का अनुमोदन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उपसभापति रमेश छाबड़ा, पार्षद आशुतोष सहगल, शहजाद चौधरी, अशोक राजपूत, फजर्लुरहमान, यशपाल पुंडीर, अभिषेक टिंकू अरोड़ा, संजय गर्ग, सिद्धार्थ सैनी, बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत निक्कू, मानसिंह जैन, सहायक नगरायुक्त संजय कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, उपनगरायुक्त दिनेश यादव, अपर नगरायुक्त रवीशा चौधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता जलकल शैलेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइलों को अटका रहे मुख्य नगर लेखा परीक्षक : निक्कू
सहारनपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्षदों ने सवाल उठाए तो कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। बसपा पार्षद दल नेता सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि विकास से संबंधित ठेकेदारों की फाइलों को मुख्य नगर लेखा परीक्षक कई-कई महीनें अटका रहे हैं, इससे ठेकेदारों को समय पर पैसा नहीं मिल पाता हैं और विकास कार्यों पर असर पड़ता है। इस पर मुख्य नगर लेखा परीक्षक ने कहा कि उनके पास समय पर दस्तावेज नहीं आते हैं, इसलिए देरी होती है। इस पर महापौर और नगरायुक्त ने नाराजगी जाहिर की। निक्कू ने कहा कि एक कंपनी द्वारा अवैध रूप से केबल के पोल शहर में लगाए गए, जिनको हटाने के निर्देश अगस्त में जारी हुए थे, लेकिन आज तक पोल नहीं हटाए गए हैं। इससे साफ है कि नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी मक्खन कॉलोनी में हुआ अतिक्रमण नहीं हटवाया, जबकि महापौर पूरे शहर में अतिक्रमण हटवाने का दावा करते हैं। अर्जुननगर और मक्खन कॉलोनी के लोगों की वर्षों पुरानी सीवर लाइन डालने की मांग की तरफ भी ध्यान नहीं दिया जा रहा और न ही डोर-डोर कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। इस पर महापौर और नगरायुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

गुरु गोविंद सिंह की याद में बनाएं शहीद स्मारक : टिंकू
सहारनपुर। पार्षद टिंकू अरोड़ा ने कहा सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह और उनके साहबजादों ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपनी शहादत थी। इसलिए सहारनपुर में उनके नाम से शहीद स्मारक बनना चाहिए। उन्होंने इस मांग को जल्द पूरा कराए जाने को कहा। इस पर महापौर और नगरायुक्त ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed