फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Superintendent Engineer of Electricity Corporation removed due to low revenue collection

Saharanpur News: कम राजस्व वसूली में हटाए विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता

Thu, 14 Dec 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Superintendent Engineer of Electricity Corporation removed due to low revenue collection
सहारनपुर। राजस्व वसूली में खराब प्रदर्शन पर विद्युत नगरीय वितरण के अधीक्षण अभियंता को हटा दिया है। उन्हें सहारनपुर से मुजफ्फरनगर भेजा है। उनके स्थान पर लखनऊ से आए आदर्श कुमार कौशल अधीक्षण अभियंता बनाए गए है। जिन्होंने सहारनपुर पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। कुछ दिन पहले कम राजस्व वसूली में चार अवर अभियंता निलंबित हुए थे।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना और राजस्व वसूली को लेकर रोजाना समीक्षा हो रही है। विद्युत निगम के अधिकारियों का फोकस राजस्व वसूली पर है। एकमुश्त समाधान योजना का पहला चरण खत्म हो चुका है। इस समय दूसरा चरण चल रहा है। इस योजना में बकायेदारों को उनके बिजली बिल पर छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

लेकिन, अधिकारियों को जो लक्ष्य दिया गया है, वह तमाम कोशिशों के बाद भी पूरा नहीं हो पा रहा है। विद्युत नगरीय वितरण के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार भी कम राजस्व वसूली का शिकार हो गए। उनको यहां से हटाकर मुजफ्फरनगर स्थानांतरण कर दिया है, जो रिलीव भी हो गए हैं। उनकी जगह लखनऊ से आदर्श कुमार कौशल को भेजा गया हैं, जिन्होंने सहारनपुर पहुंचकर अधीक्षण अभियंता का चार्ज ले लिया है। हुसैन बस्ती, आवास विकास, जैनबाग और पेपर मिल रोड उपकेंद्र के चार अभियंता भी कम राजस्व वसूली में निलंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम राजस्व वसूली में विद्युत नगरीय वितरण के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार का स्थानांतरण मुजफ्फरनगर किया है। उनके स्थान पर लखनऊ से आए आदर्श कुमार कौशल को अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। उन्होंने चार्ज संभाल लिया है।

- एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed