फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sunlight offered relief to people who are frozen in the fog

कोहरे में ठिठुरते लोगों को धूप ने दिलाई राहत

Sun, 17 Dec 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sunlight offered relief to people who are frozen in the fog
कोहरे के बीच से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर जनपद में सर्दी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। रविवार की सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा भी रहा, जिसने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। हालांकि दोपहर में खिली धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दिलाने का काम किया।
विज्ञापन


धूप की वजह से बाजारों में भी थोड़ी रौनक देखने को मिली। रविवार को न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिन से जनपद में शीतलहर चल रही है। दिनभर आसमान में कोहरा और बदल रहने की वजह से लोगों को दिन में भी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


सर्दी की वजह से बाजारों में भी सन्नाटे जैसे हालात हैं, जिसकी वजह से दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। मगर रविवार सुबह शीत लहर के साथ ही घना कोहरा भी रहा। इसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि 11 बजे के बाद धूप निकल आई, जिसकी वजह से लोगों को कुछ राहत मिल सकी। मगर शाम चार बजे के बाद फिर से       सर्दी बढ़ने से बाजारों में सन्नाटा सा छा गया। उधर, सर्दी के लगातार बढ़ने के बावजूद नगर निगम अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं कर सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed