{"_id":"62892c44d7ac31414847d72d","slug":"summer-camp-being-organized-for-the-first-time-enthusiasm-among-students-saharanpur-news-mrt5894751101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार आयोजित हो रहे समर कैंप, विद्यार्थियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार आयोजित हो रहे समर कैंप, विद्यार्थियों में उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार समर कैंप/समर क्लासेज शुरू कराई गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश पर यह समर कैंप शनिवार से शुरू कर दिए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कहीं संगीत और कला से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं, तो कहीं योग और सिलाई, कढ़ाई व हस्तशिल्प से जुड़े कार्यक्रम हुए।
अभी तक केवल पब्लिक स्कूलों में ही समर कैंप का आयोजन होता था, जिसका मकसद यह रहता है कि विद्यार्थी गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग कर सकें। पहली बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में समर कैंप कराए जा रहे हैं। परिषद ने एकेडमिक कैलेंडर में भी समर कैंप को शामिल किया था, जिसके अनुपालन में समर कैंप कराए जा रहे हैं। समर कैंप 21 से 28 मई तक कराने को कहा गया है। ऐसे में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में अलग अलग तरह के समर कैंप शुरू करा दिए गए हैं। परिषद से जारी आदेश में कहा गया है कि समर कैंप में ऐसी कक्षाओं का आयोजन किया जाए, जिसमें विद्यार्थियों की विविध रुचियों व क्षमताओं को प्रोत्साहन मिल सके। यह समर कैंप गीत, नृत्य, सिलाई, कढ़ाई, अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तु बनाना, स्थानीय एवं पारंपरिक खेल, हस्तशिल्प, सृजनात्मक लेखन, चित्रकला, रंगोली, खेल, नाटक आदि से जुड़े हो सकते हैं। इतना ही नहीं, विद्यालयों को इनकी फोटोग्राफी आदि कराते हुए विभाग को रिपोर्ट भी भेजनी है। जिले में 235 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश पर सभी माध्यमिक विद्यालयों को समर कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार से समर कैंप शुरू हो गए हैं। विद्यालय विद्यार्थियों की रुचि के हिसाब से अलग अलग गतिविधियां करा सकते हैं। बशर्ते उससे विद्यार्थियों को लाभ होना चाहिए।
विज्ञापन
रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।