फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suhagins pray for husband's long life by offering prayers

सुहागिनों ने पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु की कामना की

Thu, 13 Oct 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Suhagins pray for husband's long life by offering prayers
प्रद्युमन नगर में पहले करवा चौथ पर अपने चॉद का दीदार करती अंजली अभिषेक। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। करवाचौथ पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला। इसके साथ ही महानगर के मंदिरों में भीड़ रही। सुहागिनें सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना में शामिल र्हुइं और करवाचौथ व्रत की कथा सुनी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर्व पर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। विवाहिताएं करवाचौथ पर्व से पहले से ही तैयारियों में लगी थीं। महिलाओं ने सजधज कर शाम के समय करवाचौथ व्रत की कथा सुनी। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुए। विवाहिताओं ने कथा सुनने के बाद बायना निकालकर अपने बड़ों बुजुर्गों और मंदिरों में दिया।
विज्ञापन

महानगर के हरि मंदिर में महिलाओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद रात में चंद्रमा उदय होने पर महिलाओं ने अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला। इसके साथ ही भगवान श्री गणेश, भगवान शंकर, मां गौरी की पूजा अर्चना की गई। बुजुुर्गों का बायना निकाल कर उनका आशीर्वाद लिया। चंद्रमा की पूजा-अर्चना करने के बाद महिलाओं ने छलनी में अपने जीवनसाथी को देख कर व्रत खोला। इसके साथ ही पतियों ने भी अपनी जीवनसाथी को करवाचौथ पर तरह-तरह के उपहार देकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल और रेस्टोरेंट रहे फुल
बड़ी संख्या में विवाहिताओं ने पति और परिवार के साथ शाम के समय होटलों और रेस्टोरेंट में पहुंचकर भी भोजन किया। वहीं, घरों में भी विशेष पकवान बनाए गए। रात के समय महानगर की सड़कों पर रौनक देखने को मिली।

खूब ली सेल्फी
अपने सजना के लिए सजधज कर मंदिरों में पहुंचीं महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड की। सोशल मीडिया पर भी करवाचौथ पर्व की धूम रही। सुहागिनों ने अपने जीवन साथी को बधाई देते हुए फोटो लिए और सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए।

हरि मंदिर मे करवा चौथ पूजन करती महिलाएं

हरि मंदिर मे करवा चौथ पूजन करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

मंदिर मे करवा चौथ पूजन कर लोटती महिलाएं

मंदिर मे करवा चौथ पूजन कर लोटती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

मंदिर मे करवा चौथ पूजन कर सेल्फी लेती महिलाएं

मंदिर मे करवा चौथ पूजन कर सेल्फी लेती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

मंदिर मे करवा चौथ पूजन कर घर जाती  महिलाएं

मंदिर मे करवा चौथ पूजन कर घर जाती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

मंदिर मे करवा चौथ पूजन कर अपने पति के साथ सेल्फी लेती सुहागन

मंदिर मे करवा चौथ पूजन कर अपने पति के साथ सेल्फी लेती सुहागन- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड सभागार में करवा चौथ पूजन करती सुहागने

दिल्ली रोड सभागार में करवा चौथ पूजन करती सुहागने- फोटो : SAHARANPUR

आवास विकास में करवा चौथ पूजन करने जाती सुहागने

आवास विकास में करवा चौथ पूजन करने जाती सुहागने- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed