फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane weighing clerks grabbed sugarcane worth lakhs of farmers

गन्ना तौल लिपिकों ने किसानों का लाखों रुपये का गन्ना हड़पा

Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane weighing clerks grabbed sugarcane worth lakhs of farmers
बड़गांव (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल के दल्हेड़ी क्रय केंद्र पर तैनात गन्ना तौल क्लर्कों द्वारा किसानों का लाखों रुपये का गन्ना हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों ने गन्ना तौल क्लर्कों पर करीब दो हजार क्विंटल गन्ना हड़पने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव दल्हेडी निवासी रामकुमार, कंवरपाल, भंवर सिंह, ओमबीर, सतपाल, विनोद, महिपाल, दिनेश आदि किसानों का आरोप है कि मिल द्वारा पर्ची जारी करने पर उन्होंने गन्ना क्रय केंद्र ए और बी पर अपना गन्ना तुलवाया था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी तौल क्लर्कों ने किसानों को उनकी तौल पर्ची नहीं दी। वे हर रोज पर्ची लेने क्रय केंद्र जाते हैं तो वहां कभी तौल क्लर्क नहीं मिलता तो कभी मशीन खराब होने का बहाना बनाया जाता है। आरोप है कि जब किसानों ने तौल क्लर्क को तलाश कर पर्ची देने की मांग की तो क्लर्क ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बताया कि तौल क्लर्कों ने किसानों का छह लाख रुपये मूल्य का करीब दो हजार क्विंटल गन्ना हड़प लिया है। किसानों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

इस बारे में नानौता चीनी मिल के सीसीओ धनीराम ने बताया कि कुछ किसान उनके पास शिकायत लेकर आए हैं। मिल प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed