फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane protection order issued, two new purchasing centers set up

गन्ना सुरक्षण आदेश जारी, दो नए क्रय केंद्र बनाए

Wed, 09 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane protection order issued, two new purchasing centers set up
सहारनपुर। गन्ना आयुक्त ने गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिया है। जिले में दो नए क्रय केंद्र बनाए गए हैं और गागलहेडी चीनी मिल के क्रय केंद्र सीदपुरा प्रथम को काटकर देवबंद शुगर मिल को आवंटित किया गया है। अब गागलहेडी चीनी मिल के पास 32 के स्थान पर 31 क्रय केंद्र रह गए हैं।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने बुधवार को गन्ना सुरक्षण का आदेश जारी किया है। जिले की छह चीनी मिलों को मिल गेट के अलावा 393 क्रय केंद्रों के माध्यम से गन्ने की आपूर्ति होती है। गन्ना सुरक्षण करते समय किसानों की मांग, मिल का क्षेत्र, पेराई क्षमता और गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति आदि का भी ध्यान रखा जाता है। गागलहेडी का सीदपुरा प्रथम क्रय केंद्र देवबंद चीनी मिल को आवंटित किया गया है। देवबंद के भांकला प्रथम और जंधेडा प्रथम क्रय केंद्रों को गांगनौली शुगर मिल को दिया गया। देवबंद को सीदपुरा प्रथम के अलावा एक नया क्रय केंद्र गुडगजपुर को आवंटित किया है।
विज्ञापन

गांगनौली के तल्हेडी रेल द्वितीय, मुजफ्फरनगर के सिसौली दशम, सिसौली एकादश क्रय केंद्र कट गए हैं। जबकि नया क्रय केंद्र भगवानपुर उनको आवंटित किया गया। सरसावा, नानौता और शेरमऊ चीनी मिल के क्रय केंद्रों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। जनपद में इस बार 1.21 लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना सुरक्षण आदेश जारी हो गया है। इसके लिए पिछले एक पखवाडे से मंथन चल रहा था। जनपद में भगवानपुर और गुडगजपुर दो नए गन्ना क्रय बनाए गए हैं। गागलहेडी चीनी मिल का सीदपुरा प्रथम क्रय केंद्र काट दिया गया है। गन्ना सुरक्षण में क्रय केंद्रों का आवंटन लगभग गत वर्ष वाला ही है।
- डॉक्टर आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी।
- गन्ना सुरक्षण में क्रय केंद्रो की स्थिति --
मिल पहले अब
सरसावा 37 37
नानौता 56 56
देवबंद 122 123
गागलहेडी 32 31
गांगनौली 80 80
शेरमऊ 66 66
नोट: गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed