फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane harvesting only when MMS slip: Deputy sugarcane commissioner

पर्ची का एमएमएस आने पर ही करें गन्ना कटाई: उप गन्ना आयुक्त

Tue, 11 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane harvesting only when MMS slip: Deputy sugarcane commissioner
सहारनपुर। गन्ना विभाग ने किसानों से पर्ची का एसएमएस आने पर ही खेत में गन्ना कटाई करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि यदि मिल में सप्लाई करने से चार दिन पहले गन्ना कटाई करा दी जाए तो न सिर्फ वजन में पांच से आठ प्रतिशत की कमी आ जाती है, वहीं शुगर रिकवरी भी 0.25 प्रतिशत घट जाती है।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि मिलों में ताजा गन्ना सप्लाई करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मिल में गन्ना सप्लाई करने से चार दिन पहले खेत से गन्ने की कटाई हो जाए तो उसका वजन पांच से आठ प्रतिशत तक घट जाता है। जबकि चीनी की रिकवरी में भी 0.25 प्रतिशत की कमी आ जाती है। इसलिए किसानों को पर्ची का एसएमएस आने के बाद ही गन्ने की कटाई करनी चाहिए। पर्ची का एसएमएस कम से कम 72 घंटे पहले उपलब्ध करा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पहले गन्ना काटना न सिर्फ चीनी मिलों की शुगर रिकवरी को प्रभावित करता है, बल्कि किसानों को भी इसका नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed