{"_id":"655a5fe020aa4c123309df44","slug":"sugarcane-committees-show-more-interest-in-opening-common-service-center-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-13266-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गन्ना समितियों ने कॉमन सर्विस सेंटर खोलने में दिखाई अधिक रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गन्ना समितियों ने कॉमन सर्विस सेंटर खोलने में दिखाई अधिक रुचि
विज्ञापन
- पेट्रोल पंप खोलने के लिए सिर्फ सहारनपुर गन्ना विकास समिति ने दिया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहकारी गन्ना समितियों के संसाधनाें का सदुपयोग कर उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से गन्ना विभाग की योजना इनमें पेट्रोल पंप से लेकर जन औषधि केंद्र खोलने तक की है। इसके लिए मांगे गए प्रस्तावों में सहकारी गन्ना विकास समितियों ने सबसे अधिक रुचि कॉमन सर्विस सेंटर को खोलने में दिखाई है। जनपद की सिर्फ सहारनपुर गन्ना समिति ने पेट्रोल पंप खोलने का प्रस्ताव दिया है।
सहकारी गन्ना विकास समितियों की आय बढ़ाने के लिए सरकार इन्हें बहुद्देशीय बनाने कवायद कर रही है। सहकार से समृद्धि की ओर योजना के तहत सहकारी गन्ना विकास समितियों में जनोपयोगी वस्तुओं का बिक्री केंद्र बनाने की योजना है। सरकार इसके माध्यम से गन्ना विकास समितियों के संसाधनों का सदुपयोग कर उनकी आय बढ़ासा चाहती है। गन्ना विकास समितियों के माध्यम से किसानों को उर्वरकों और कीटनाशकों के साथ ही कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जाता है। अब इन समितियों में पेट्रोल पंप, जनऔषधि केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश के बाद गन्ना समितियों से प्रस्ताव मांगे गए थे।
इसमें पेट्रोल पंप खोलने के लिए सिर्फ सहारनपुर गन्ना विकास समिति ने ही प्रस्ताव दिया है। जबकि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने के लिए चीनी मिल समिति नानौता और चीनी मिल समिति सरसावा ने प्रस्ताव दिए हैं। सबसे अधिक प्रस्ताव कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के आए हैं। इसके लिए देवबंद, सरसावा, सहारनपुर सहकारी गन्ना विकास समितियों, चीनी मिल समिति नानौता और चीनी मिल समिति सरसावा ने प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन
- वर्जन
जनपद की गन्ना समितियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को शासन को भेजा जा रहा है। सबसे अधिक प्रस्ताव कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए आए हैं। जबकि सिर्फ सहारनपुर गन्ना विकास समिति ने पेट्रोल पंप खोलने में रुचि दिखाई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी। - सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।