{"_id":"6132670c8ebc3eb3a71bdb1c","slug":"sugar-mills-should-pay-the-outstanding-cane-price-immediately-saharanpur-news-mrt554644718","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करें चीनी मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करें चीनी मिलें
विज्ञापन
शुगर मिलो के प्रबंधको की बैठक लेतीं एडीएमई डा. अर्चना द्विवेदी।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने और 20 से 21 अक्तूबर तक मिलों का संचालन शुरू कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉक्टर अर्चना द्विवेदी ने सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों को इस बारे में निर्देश दिए हैं कि सभी चीनी मिल पेराई सत्र शुरू होने से पहले संपूर्ण बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर दें।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के यूनिट हैड/अध्यासी हर सूरत में 10 से 11 अक्तूबर तक चीनी मिल रिपेयर और ब्वायलर पूजन करा लें। उन्होंने गांगनौली चीनी मिल के द्वारा गत वर्ष के सापेक्ष काफी कम भुगतान किए जाने पर यूनिट हैड को कडे़ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छह सितंबर तक 10 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाए।
उन्होंने चीनी मिल, गांगनौली एवं गागलहेड़ी को ब्वायलर का पूजन 10 अक्तूबर तक, चीनी मिल देवबंद, शेरमऊ, नानौता एवं सरसावा को ब्वायलर का पूजन 11 अक्तूबर तक करने के निर्देश दिए। सभी चीनी मिलों का संचालन 20 और 21 अक्तूबर तक शुरू हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिल चलने के चार दिन पूर्व गन्ना समितियां इंडेंट जारी कर दें। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी, केएमएम त्रिपाठी, सहायक महाप्रबंधक चीनी मिल देवबंद डॉक्टर बीएस तोमर, महाप्रबंधक (गन्ना) गांगनौली अनिल चौहान, यूनिट हैड चीनी मिल गांगनौली यशराज सिंह, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल सरसावा/नानौता वीपी पांडेय एवं प्रधान प्रबंधक (गन्ना)चीनी मिल शेरमऊ राकेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।