फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugar Mill will start today seven years later

सात साल बाद आज शुरू होगी चीनी मिल

Mon, 08 Jan 2018 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
जिले में गागलहेडी क्षेत्र के किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है कि करीब सात साल से बंद पड़ी दया शुगर मिल सोमवार से शुरू हो जाएगी। गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा मिल का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


इस मिल के चलने से अपना गन्ना सप्लाई करने के लिए भटकने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक क्षेत्र के किसानों के गन्ने को जिले की अन्य मिलों को डायवर्ट कर रखा है।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा इसका शुभारंभ अपराह्न एक बजे करेंगे।

यह मिल वर्ष 2010-11 पेराई सत्र के बाद से ही बंद पड़ी है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने को लेकर मिल के एक मालिक को जेल तक जाना पड़ा था। बाद में मामला सुलझने पर पर मिल को बेचने से लेकर चलाने तक की चर्चाएं छाई रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल के पुराने मालिकों ने शासन को भरोसा दिलाया था कि वे इस सीजन में पेराई आरंभ कर देंगे। इसके बाद से मिल में रिपेयरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। लेकिन कई वर्ष से बंद होने के चलते काफी मशीनरी खराब हो चुकी थी।


इसके चलते सत्र संचालन में फिर विलंब हो गया। कई तरह की बाधाओं के बाद सोमवार को गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा के साथ ही स्थानीय सांसद राघव लखनपाल शर्मा और जिले के विधायक मिल का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed