फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suddenly came water in Shakambhari Sadhpeeth area

शाकंभरी सिद्धपीठ क्षेत्र में अचानक आया पानी, मची अफरातफरी 

Mon, 08 Apr 2019 11:01 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Mon, 08 Apr 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Suddenly came water in Shakambhari Sadhpeeth area
शाकंभरी सिद्धपीठ परीक्षेत्र में पानी आने के बाद उससे होकर जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर की सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में पहाड़ियों पर बारिश के बाद नदी में पानी आ गया। इससे सिद्धपीठ में लगे मेला परिक्षेत्र में भगदड़ मच गई। दुकानदार और श्रद्धालु इधर उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर चले जाने की चेतावनी जारी की। 
विज्ञापन


सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में वासंतीय चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 10:30 बजे तक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। भक्तों की कतार पुलिस चौकी तक जा पहुंची, परंतु 11 बजे के लगभग मौसम ने करवट ली और तेज आंधी तूफान के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते ही बरसाती खोल में पानी आ गया।
विज्ञापन


बारिश के आते ही पुलिस ने लाउडस्पीकर से  श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी जारी की। सीओ विजयपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी, मेला इंचार्ज अनंतदेव मिश्र, शाकंभरी चौकी इंचार्ज निर्मल शर्मा भी मेले में ही कैंप किये हुए थे। शाकंभरी खोल का पानी दुकानों में भी घुस गया। मेले में पानी आने के बाद भी भक्तों की श्रद्धा कम नहीं हुई। भक्तों ने लंबी कतार में लगकर माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed