{"_id":"633b2a3d3898135d1620a3c5","slug":"submit-blank-offer-letter-in-any-college-as-desired-saharanpur-news-mrt607998456","type":"story","status":"publish","title_hn":"इच्छानुसार किसी भी महाविद्यालय में जमा करें ब्लैंक ऑफरलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इच्छानुसार किसी भी महाविद्यालय में जमा करें ब्लैंक ऑफरलेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ऑफरलेटर जमा कराने के लिए विश्वविद्यालय ने छह और सात अक्तूबर की तिथि निर्धारित की
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकृत, लेकिन अप्रवेशित अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी से अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी महाविद्यालय (जिसमें सीट खाली हो) में ब्लैंक ऑफरलेटर जमा करा सकते हैं। ऑफरलेटर जमा करने के लिए विश्वविद्यालय ने छह और सात अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है।
स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में मुश्किल से दस से 15 फीसदी सीटें शेष हैं। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने पहले तीन मेरिट लिस्ट और एक ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश किए हैं। अब विश्वविद्यालय ने ब्लैंक ऑफरलेटर जमा कराने के लिए छह और सात अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। विश्वविद्यालय के प्रवेेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि जिस भी महाविद्यालय में अभ्यर्थी से संबंधित कोर्स में सीट खाली है। अभ्यर्थी वहां ऑफरलेटर जमा करा सकते हैं।
ऑफरलेटर जमा कराने के साथ उन्हें अभ्यर्थी प्रति यानी स्टूडेंट कॉपी महाविद्यालय से प्राप्त करनी होगी। रिक्त सीटों के सापेक्ष प्राप्त ऑफरलेटर के आधार पर महाविद्यालय आरक्षण नियमानुसार आठ अक्तूबर को मेरिट लिस्ट बनाकर दस और 11 अक्तूबर को प्रवेश करेंगे। संबंधित महाविद्यालय 11 अक्तूबर तक प्रवेश पोर्टल पर अभ्यर्थियों का प्रवेेेश संपुष्ट जरूर कर लें।