सहारनपुर में दरोगा पर हमला: हमलावरों ने किया लहूलुहान, गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर के लिए रेफर
Saharanpur News : सहारनपुर में ड्यूटी के दौरान दरोगा पर हमला कर दिया गया। हमले में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में देवबंद में बाइक पर बैठकर मेले में जाने से रोकने पर तीन लोगों ने मेला गेट पर ड्यूटी कर रहे दरोगा पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से दरोगा लहूलुहान हो गए। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने फरार हो रहे दो हमलावरों को दबोच लिया। जबकि उनका एक साथी भीड़ का लाभ उठाकर भाग खड़ा हुआ। घायल दरोगा को सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बुलंदशहर निवासी दरोगा विनोद कुमार पिछले 16 माह से जनपद में तैनात हैं। मंगलवार को उन्हें पुलिस लाइन से देवबंद में चल रहे श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में ड्यूटी पर भेजा गया। वह मेला गेट पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन लोग बाइक सहित भीतर जाने लगे।
इस दौरान दरोगा विनोद कुमार ने उन्हें भीड़ अधिक होने का हवाला देते हुए पैदल जाने को कहा। इस पर वह उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सिर में चोट आने के कारण विनोद कुमार बुरी तरह लहूलुहान हो गए। मारपीट को लेकर मेला गेट पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: रिटायर्ड दरोगा के घर में जघन्य वारदात, निर्मम तरीके से सास-बहू का कत्ल, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने फरार हो रहे दो हमलावरों को दबोच लिया। जबकि एक मौका पाकर फरार हो गया। एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि घायल एसआई को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हमलावरों को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें: दुबई भागे लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे: फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले राजू को लेकर मेरठ पहुंची बीकानेर पुलिस
बताया गया कि एक आरोपी नागल थाना क्षेत्र के रणमलपुर गांव निवासी है। जबकि दूसरा आरोपी कुरलकी गांव का निवासी है। रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।