{"_id":"5e9b3d738ebc3e7696670f0e","slug":"stunned-by-14-more-corona-positives-saharanpur-news-mrt478281275","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
-जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 65 हुई
सहारनपुर। जनपद में कोरोना के पॉजिटिव मामले आने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शनिवार को नोएडा से जारी जांच रिपोर्ट में 14 और मामले पॉजिटिव निकले। इसके बाद से प्रशासन और चिकित्सा विभाग अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। अभी तक जनपद में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 65 हो गई है।
शनिवार की शाम नोएडा लैब से 183 लोगों की जांच रिपोर्ट सहारनपुर पहुंची। इनमें 50 सैंपल 15 अप्रैल को भेजे गए थे, जबकि 133 सैंपल 16 अप्रैल को भेजे गए थे। 183 जांच रिपोर्ट में 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से एक मरीज गंगोह में क्वारंटीन है, जबकि 13 लोग देवबंद में क्वारंटीन हैं। पता चलते ही सीएमओ कार्यालय ने संबंधित चिकित्साधिकारियों को लिस्ट भेजकर मरीजों की हिस्ट्री जानकर रिपोर्ट देने को कहा है। हिस्ट्री पता करने के बाद विभाग मरीजों के ठहरने के स्थानों को सैनिटाइज कराने के साथ ही सीधे तौर पर संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजेगा, साथ ही आसपास के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। जरूरत के हिसाब से प्रशासन संबंधित क्षेत्रों को हॉट स्पॉट बनाने की कार्रवाई करेगा। जिन 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें 13 लोग देवबंद, जबकि एक व्यक्ति केरल का है। सूत्रों ने बताया कि इनमें ज्यादातर लोग जमात में गए थे, जबकि कुछ संपर्क में आने से संक्रमित हुए। शनिवार की शाम सात बजे तक 860 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
-------
नोएडा लैब से 183 लोगों की जांच रिपोर्ट भेजी गई है, जिनमें से 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से एक गंगोह और 13 देवबंद में क्वारंटीन हैं। सभी की हिस्ट्री पता कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।