फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Studied with public assistance, Rohan got a job in a multinational company

Saharanpur News: जन सहयोग से की पढ़ाई, रोहन ने बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी पाई

Sun, 19 Jan 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Studied with public assistance, Rohan got a job in a multinational company

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। मलिन बस्ती में रहने वाले रोहन ने इसे चरितार्थ कर दिया। लोगों के छोटे-छोटे सहयोग से रोहन ने पढ़ाई पूरी कर ली है, जिसके बाद बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी भी पाने में सफल रहा, जो ऐसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो परिस्थितियों का हवाला देकर बैठ जाते हैं।
इंदिरा कॉलोनी निवासी रोहन की मां घरों में काम करती है और पिता पुराने कपड़े बेचकर घर का गुजारा चलाते हैं। ऐसे माहौल में रोहन की जिंदगी किस स्तर पर होगी आसानी से समझा जा सकता है, लेकिन क्रेजी ग्रीन संस्था ने रोहन को शिक्षा से जोड़ा। पहले उड़ान स्कूल में पढ़ना-लिखना सिखाया। इसके बाद उसका प्रवेश स्कूल में कराया। 12वीं तक पढ़ाई करते हुए रोहन एक दुकान पर काम करता था, जिससे घर चलाने में पिता का सहयोग कर सके। 12वीं करने के बाद क्रेजी ग्रीन द्वारा रोहन का प्रवेश बीटेक में कराया गया। रोहन अन्य विद्यार्थियों के सामने पिछड़ ना जाए। इसके लिए उसे इंस्टीट्यूट में नि:शुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराया गया।
विज्ञापन

इस प्रकार तमाम लोगों के सहयोग के साथ रोहन ने कड़ी मेहनत कर बीटेक की पढ़ाई पूर्ण की, जिसके बाद रोहन को एक बहु राष्ट्रीय कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी मिल गई है। रोहन ने अपनी सफलता का श्रेय क्रेजी ग्रीन अजय सिंघल समेत अन्य सदस्यों को भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed