{"_id":"635044a00a4ed62f5e08af06","slug":"students-will-be-deprived-of-smart-phones-and-tablets-if-the-details-are-not-sent-saharanpur-news-mrt6103331200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्योरा नहीं भेजा तो स्मार्ट फोन और टैबलेट से वंचित रह जाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्योरा नहीं भेजा तो स्मार्ट फोन और टैबलेट से वंचित रह जाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
सहारनपुर। स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा क्रमश: स्मार्ट फोन और टैबलेट देने की योजना है। इसके लिए मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों से उनके यहां पंजीकृत स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का ब्योरा देने को कहा था, लेकिन 72 महाविद्यालयों ने अभी तक ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है। यदि समय रहते ब्योरा लखनऊ प्रेषित नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
स्नातक अंतिम यानी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और स्नातकोत्तर अंतिम यानी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की योजना है। यूपी डेस्को द्वारा मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से ब्योरा भेजने को कहा जा रहा है। उसी के अनुपालन में विश्वविद्यालय ने सभी 205 महाविद्यालयों को पत्र जारी कर विद्यार्थियों का ब्योरा प्रेषित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब भी 72 महाविद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने ब्योरा प्रेषित नहीं किया है। विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों को 22 अक्तूबर तक ब्योरा प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से नोडल अधिकारी को प्रेषित किया जाना है।
प्रभारी डॉ. प्रवीण कादयान ने बताया कि मौजूदा स्नातक तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का ब्योरा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय केवल स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का ब्योरा इकट्ठा कर रहा है। इन विद्यार्थियों केे अगले वर्ष फाइनल वर्ष में आने पर योजना का लाभ मिलेगा। अभी तक 72 महाविद्यालयों ने ब्योरा नहीं भेजा है।