फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students who cut their beard will be expelled: Darul Uloom

दाढ़ी कटवाने वाले छात्रों का होगा निष्कासन : दारुल उलूम

Mon, 20 Feb 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Students who cut their beard will be expelled: Darul Uloom
दारुल उलूम, देवबंद
देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने संस्था में पढ़ रहे छात्रों के दाढ़ी कटवाने पर निष्कासन करने की चेतावनी दी है। दाढ़ी कटवाने पर चार छात्रों को दारुल उलूम निष्कासित भी कर चुका है।
विज्ञापन


दारुल उलूम के शिक्षा विभाग के प्रभारी मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी ने सोमवार को इस संबंध में नोटिस चस्पा किया है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन में रहने की नसीहत दी है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि कोई पुराना छात्र दाढ़ी काटता है तो उसके विरुद्ध सीधे निष्कासन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दाढ़ी कटवा कर संस्था में प्रवेश के लिए आने वाले किसी भी छात्र को दाखिला नहीं दिया जाएगा। बताया गया है कि करीब 15 दिन पूर्व दाढ़ी काटने पर चार छात्रों का निष्कासन किया गया है। चारों छात्रों ने माफीनामा भी दिया। लेकिन शिक्षा विभाग ने उसे स्वीकार नहीं किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed