{"_id":"60aa97bc8ebc3ea3a63d36e4","slug":"students-turned-thieves-mobile-phones-worth-millions-recovered-saharanpur-news-mrt5394624111","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: छात्र ही निकले चोर, लाखों के मोबाइल फोन बरामद, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: छात्र ही निकले चोर, लाखों के मोबाइल फोन बरामद, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
Mon, 24 May 2021 06:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 06:29 PM IST
सार
सहारनपुर पुलिस ने चोरी के मामले में समसनीखेज खुलासा किया है। पकड़े गए चोर इंटरमीडिएट के छात्र निकले। पुलिस अभी फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में मोबाइल फोन और कपड़े की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया, जबकि एक मौके से फरार हो गया। आरोपियों के पास से 56 नए मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच और थाना गागलहेड़ी पुलिस के हाथ यह सफलता लगी है। पकड़े गए आरोपी छात्र हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गागलहेड़ी में पेट्रोल पंप के सामने स्थित कपड़े की दुकान में सात मार्च की रात चोरी की वारदात हुई थी। दुकान स्वामी तनवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके पश्चात 26 अप्रैल को गागलहेड़ी में मोबाइल फोन की दुकान में चोरी की घटना हुई। दुकान स्वामी अमरीश यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात मंडी तिराहे के पास से आरोपी अंकित कुमार व सचिन कुमार निवासी गांव रूपड़ी जुनारदार थाना नागल को क्राइम ब्रांच व थाना गागलहेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनका साथी आकाश निवासी रूपड़ी जुनारदार मौके से फरार हो गया। इनके पास से दो तमंचे व कारतूस मौके से बरामद हुए। इनकी निशानदेही पर कपड़े की दुकान से चोरी हुई पांच साड़ियां, चोरी के 56 नए मोबाइल फोन, 28 मोबाइल फोन चार्जर, पांच इयरफोन लीड, चार डाटा केबिल बरामद की। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों आरोपी इंटरमीडिएट के छात्र हैं।
विज्ञापन