फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students reached school shivering between rain and winter

बारिश और सर्दी के बीच ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे विद्यार्थी

Thu, 06 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Students reached school shivering between rain and winter
सहारनपुर में बरसात में स्कूल से आती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई है। बुधवार को दिन भर बारिश की वजह से छात्र और छात्राएं ठंड में भीगते हुए स्कूल पहुंचे, जिनमें बड़ी संख्या में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

जनपद में दो दिन से मौसम खराब है। बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी दिन भर चलती रही। ऐसे मौसम में सबसे अधिक परेशानी छात्र और छात्राओं को हुई। कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश चल रहा है, लेकिन माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी दो दिन से ठिठुर रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में कक्षा एक से आठ के विद्यार्थी भी शामिल हैं, क्योंकि जनपद में बड़ी संख्या में राजकीय, एडेड और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन होता है। बुधवार को कई बच्चे ऐसे थे, जो सुबह बिना छाता लिए स्कूल पहुंचे थे। छुट्टी के समय बारिश होने की वजह से यह बच्चे भीगते हुए घरों पर पहुंचे।

सहारनपुर में ठिठरती ठंड और बरसात में स्कूल से आते छात्र

सहारनपुर में ठिठरती ठंड और बरसात में स्कूल से आते छात्र- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ठिठरती ठंड और कोहरे में अंबाला रोड़ स्कूल जाते छात्राएं

सहारनपुर में ठिठरती ठंड और कोहरे में अंबाला रोड़ स्कूल जाते छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed