{"_id":"66bfd5017f09d321290420aa","slug":"students-of-government-iti-will-learn-to-make-robots-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-129507-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रोबोट बनाना सीखेंगे राजकीय आईटीआई के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रोबोट बनाना सीखेंगे राजकीय आईटीआई के विद्यार्थी
Sat, 17 Aug 2024 04:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई में जल्द ही विद्यार्थी रोबोट बनाना सीखेंगे। इसके लिए वर्कशॉप बनकर तैयार हो चुकी है, जिसमें इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन सहित कई नई ट्रेड से संबंधित प्रशिक्षण होगा।
राजकीय आईटीआई में कार्यशाला का निर्माण कराया गया है, जो पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें मशीनें भी स्थापित की जा चुकी हैं। यह सभी कवायद नई ट्रेड शुरू करने के लिए है। इनमें पहली नई ट्रेड रहेगी इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन, दूसरी ट्रेड मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड और तीसरी ट्रेड है एडवांस ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग। इनके अलावा अन्य ट्रेड भी शुरू होनी हैं। सभी के लिए छात्र संख्या निर्धारित रहेगी। नई ट्रेड शुरू करने के लिए उक्त ट्रेड में पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षक भी रहेंगे। नई ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक कार्यशाला का निर्माण किया गया है, जिस पर करोड़ों रुपये की लागत आई है।
-- -- --
जनपद में राजकीय आईटीआई दिल्ली रोड को कार्यशाला मिली है, जो बनकर तैयार हो चुकी है। कार्यशाला में नई ट्रेड के लिए मशीनें भी स्थापित की जा चुकी हैं। हमें उम्मीद है कि अगले वर्ष से नई ट्रेड शुरू होगी, जिनके बाद विद्यार्थियों को आधुनिक ट्रेड में पढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
- राकेश कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई