फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students from the three killed including fever

बुखार से छात्रा समेत तीन की मौत

Fri, 23 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Students from the three killed including fever
zfgsdfgrse - फोटो : Getty Images
सहारनपुर के बेहट और नानौता में जानलेवा बुखार ने बृहस्पतिवार को एक छात्रा समेत तीन लोगों की जिदंगी लील ली। बुखार से बचाव के स्वास्थ्य विभाग के सभी उपाय विफल साबित हो रहे है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढ़ौली कदीम क्षेत्र के गांव समसपुर नौगांवा निवासी अरुण गुप्ता के 12 साल के बेटे वंश को चार-पांच दिन पहले बुखार आया था।

परिजन उसका गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सहारनपुर अस्पताल ले जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही वंश ने दम तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इसी गांव के मौलवी सईद अहमद (65) भी बुधवार की रात चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौलवी सईद अहमद पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। पांच दिन पहले हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नानौता क्षेत्र के ग्राम चमन माजरा निवासी दौलतराम की 13 वर्षीय पुत्री शिवानी क्षेत्र के ग्राम कल्लरपुर राजपूत में स्थित पूर्व माध्यमिक  विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है।

शिवानी को कुछ दिनों से लगातार तेज बुखार चल रहा था। बृहस्पतिवार को छात्रा शिवानी की तेज बुखार के चलते मौत हो गई।  बुखार के चलते नगर पंचायत द्वारा नगर में फांगिंग तथा एंटी लार्वा की दवाई का छिड़काव किया गया।


चेयरमैन अफजाल खान  ने बताया कि नगर के  मोहल्ला शेखजादगान, सरावज्ञान, कानूनगोयान,  चाहमंजलि कोट, भारी अड्डा,  अफगानान, मलिन बस्ती आदि में नगर पंचायत की ओर से फॉगिंग और एंटी लार्वा की दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed