फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students display products

Saharanpur News: विद्यार्थियों ने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई

Wed, 01 Mar 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Students display products
एमएस कॉलेज में प्रदर्शनी में लगे स्टाल का निरीक्षण करते प्राचार्य वे प्रोफेसर
सहारनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराज सिंह कॉलेज में स्टूडेंट्स सेल्फ हेल्प ग्रुप के विद्यार्थियों ने स्टूडेंट्स सेल सेंटर का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ ही उनकी बिक्री की गई। प्राचार्य और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार, कार्यक्रम समन्वयक अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिक्षकों, विद्यार्थियों आदि ने प्रदर्शनी में लगे काउंटरों पर जाकर प्रदर्शित किए गए उत्पादों को देखा, खरीदा और उनका आनंद लिया। सताक्षी, सुमैया, निशु, तनवीर, आरजू, इशिका, इल्मा और अंजना के ग्रुप के ने पानी पूरी, फ्रूट चाट, लेमन ड्रिंक और भेल का काउंटर लगाया। देव पांचाल, विकास, अभिषेक और रोहित ने ऑर्गेनिक कलर का काउंटर लगाया था। लोगों ने होली के लिए रंग भी खरीदे। भावना देवी, कृतिका गोयल, प्राची, रहनुमा, अदीबा, नितिन के मेहंदी के काउंटर पर छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने मेहंदी लगवाई। काजल सैनी, जेबा नाज, फातिमा, शिवानी, नेहा और मुसरत के द्वारा हैंडीक्राफ्ट के काउंटर पर उत्पादों को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. पूनम यादव, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. दिनकर मालिक, डॉ. दीपा चौहान, डॉ. संजीव कुमार, पूनम सदाना, प्रवीण कादयान, हिमांशु दिवेदी, कपिल वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed