{"_id":"6350481d9603ee55445a8b87","slug":"students-demonstrated-their-skills-in-tod-se-jod-competition-saharanpur-news-mrt6103402115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़ से जोड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया हुनर का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़ से जोड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया हुनर का प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर निगम में तोड़ से जोड़’ प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बनाये गये मॉडल के बारे में मेंयर संजी?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कचरे और पुरानी चीजों से उपयोगी वस्तुएं बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर निगम परिसर में बुधवार को तोड़ से जोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अनेक विद्यालयों से आए विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पुराने टायर, प्लास्टिक बोतलों आदि से गमले, सोफे और सजावट की चीजें बनाकर वाहवाही लूटी। विजेताओं को नगर निगम की ओर से नकद इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।
प्रतियोगिता में जनपद की 43 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की गई। छात्र वर्ग में पुवांरका ब्लॉक के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला की टीम ने पहला, एसडीई जीजीआईसी अंबेहटा पीर की टीम ने दूसरा और इंडियन मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान पाया। टीमों को क्रमश: 5100, 3100 और 2100 रुपये का नकद इनाम दिया गया। शिक्षक वर्ग में सरसावा ब्लॉक के यूपीएस मनोहरपुर की टीम ने पहला, राजकीय इंटर कॉलेज देवला की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों को क्रमश: 3100 और 2100 रुपये इनाम के रूप में दिए गए।
व्यावसायिक वर्ग में फोर्स एनजीओ ने पहला और उमंग एनजीओ ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए क्रमश: 3100 और 2100 रुपये का इनाम प्राप्त किया। निर्णायकों में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एसके तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम और प्रवेश धवन शामिल रहे। अन्य सभी टीमों को 500-500 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त गजल भारद्वाज, अपर नगरायुक्त राजेश यादव व एसके तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, पीओ डूडा रजनी सिंह, जेडएसओ राजीव चौधरी ने पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में पार्षद मंसूर बदर, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन, रेखा रोहिला, अंकुर अग्रवाल, रमन चौधरी, रमेश छाबड़ा आदि मौजूद रहे।