फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students beat teachers by seven wickets

Saharanpur News: विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सात विकेट से हराया

Thu, 16 May 2024 04:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Students beat teachers by seven wickets
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में वार्षिक खेल महाेत्सव का आगाज बुधवार से हो गया। पहले दिन शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मुकाबला कराया गया। इसमें विद्यार्थियों की टीम ने शिक्षकों की टीम को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. हरिओम गुप्ता द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिक्षकों की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट गंवाकर 115 रन बनाए। इनमें प्रो. मनु गुप्ता ने 50, प्रो. संदीप गुप्ता ने 30 और नारायण शर्मा ने 15 रन का योगदान दिया। 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी विद्यार्थियों की टीम ने 13 ओवर में तीन विकेट गंवाते हुए जीत हासिल कर ली। इस प्रकार विद्यार्थियों की टीम सात विकेट से विजेता रही। ओमपाल शर्मा ने 52 और आदित्य ने 18 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच ओमपाल शर्मा रहे। इस मौके पर प्रो. लोकेश कुमार, प्रो. अशोक शर्मा, प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. यशपाल टोपाल, सचिन, संजीव, अजय, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed