फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student wrote on X, Inshallah there will be another Pulwama soon

Saharanpur News: छात्र ने एक्स पर लिखा, इंशाअल्ला जल्द होगा दूसरा पुलवामा

Thu, 28 Dec 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Student wrote on X, Inshallah there will be another Pulwama soon
मदरसा छात्र मोहम्मद तलहा मजहर । स्रोत- सोशल मीडिया
देवबंद(सहारनपुर)। दारुल उलूम में पढ़ने वाले छात्र ने एक्स (ट्वीटर) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि इंशाअल्ला जल्द होगा दूसरा पुलवामा। इसका पता लगते ही कोतवाली देवबंद पुलिस और एटीएस सतर्क हो गई। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया, जिससे कई घंटे पुलिस और एटीएस ने पूछताछ की। आरोपी पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्र की पोस्ट के बाद से लखनऊ से भी स्थानीय पुलिस से जानकारी ली गई। छात्र को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

झारखंड के जिला सरायकेला, जमशेदपुर, थाना कपाली, मोहल्ला मिल्लतनगर का निवासी अब्दुल मजहर ताल्हा पुत्र मोहम्मद अब्दुल दारुल उलूम में दीनी तालीम ले रहा है। कोतवाली देवबंद इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात छात्र ने एक्स पर पोस्ट की, जिसमें लिखा था कि इंशाअल्ला जल्द दूसरा पुलवामा भी होगा। इसका पता लगते ही पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार किया, जिससे पुलिस और एटीएस ने कई घंटे पूछताछ की। कोतवाली देवबंद प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि छात्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए और 153बी और 505 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन




इसलिए लिखा ऐसा



पूछताछ में छात्र ने पुलिस और एटीएस को बताया कि एक्स पर कई लोगों द्वारा लिखा जा रहा था बाबरी मस्जिद भी गई। ज्ञानवापी और मथुरा भी जाएगी। इसलिए उसने पुलवामा हमला दोबारा होने की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खंगाली कॉल डिटेल, मोबाइल फोन भी किया चेक



पुलिस और एटीएस ने आरोपी छात्र की फोन डिटेल भी खंगाली है। इसके साथ ही उसका यू-ट्यूब और सोशल मीडिया के एकाउंट चेक किए गए, जिसमें देखा गया कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में है। पुलिस को आशंका थी कि छात्र किसी आतंकी संगठन से तो नहीं जुड़ा है, लेकिन जांच के बाद छात्र का कोई आतंकी कनेक्शन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed