फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student made a useful website in his free time

खाली समय में छात्र ने बना दी उपयोगी वेबसाइट

Mon, 10 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Student made a useful website in his free time
खाली समय में छात्र ने बना दी उपयोगी वेबसाइट
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के समय में सकारात्मक सोच के साथ तकनीक का फायदा उठाकर लोग नए प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा ही किया है बीएससी के छात्र शिवांशु पंवार ने। शिवांशु ने कोविड अस्पतालों, ऑक्सीजन सप्लायर और समाजसेवी संगठनों सहित सरकारी सेवाओं के टेलीफोन नंबरों का संकलन कर ऐसी वेबसाइट बना दी, जिस पर एक क्लिक करके कोविड को लेकर जिले की सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
वैसे तो इस तरह की वेबसाइट अन्य भी कई चल रही हैं, लेकिन एक छात्र द्वारा ऐसा करना काफी प्रशंसनीय है। छात्र शिवांशु पंवार रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय से बीएससी (पीसीएम) की पढ़ाई कर रहा है। शिवांशु के पिता प्रदीप कुमार जंधेड़ा समसपुर गांव में ही रहते हैं और पेशे से किसान हैं।
विज्ञापन

शिवांशु का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण कॉलेज जाना बंद हो गया। घर पर रहकर ही पढ़ाई चल रही है। एक सप्ताह पूर्व घर में बैठे समय उनके मन में विचार आया कि लोगों को कोविड अस्पतालों, ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली फर्म और उन समाजसेवी संस्थाओं की जरूरत पड़ती है, जो कोविड काल में महत्वपूर्ण हैं। इसी के चलते उन्होंने पहले तो संबंधित तमाम नंबर इकट्ठा किए, जो कोविड काल में महत्वपूर्ण हैं। इसके बाद वेबसाइट बनाई। इस वेबसाइट पर उन सामाजिक संस्थाओं के भी नंबर हैं, जो लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, राशन, दवाएं, खाना आदि का वितरण करती हैं। इस वेबसाइट को सहारनपुर रिसोर्सेस डॉट कॉम नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 1900 रुपये किए खर्च
शिवांशु पंवार का कहना है कि वेबसाइट को बनाने में उन्होंने डेमोन लिया। करीब 1900 रुपये वेबसाइट बनाने पर खर्च किए। एक दिन पहले ही वेबसाइट को उन्होंने अपने सभी परिचितों को भेज दिया और सोशल मीडिया पर भी डाल दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह पहुंच जाए और जरूरत पड़ने पर लोग इससे फायदा ले सकें। शिवांशु का कहना है कि अभी उन्होंने सहारनपुर जिले की जानकारी ही वेबसाइट पर डाली है, अगले कुछ दिनों में वह शामली, रुड़की और मुजफ्फरनगर जिले की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed