{"_id":"5df3dda78ebc3e88195ba7eb","slug":"student-hurt-due-to-molestation-saharanpur-news-mrt4586081158","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी किराएदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में कक्षा दस की छात्रा ने बुधवार को घर में चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। सोशल मीडिया पर छात्रा की आत्महत्या का मेसेज वायरल हुआ, तो पुलिस छात्रा के घर पहुंची। छात्रा के हाथ का लिखा सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें लिखा था कि उसके साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती की गई है, जिससे आहत होकर वह खुदकशी कर रही है। पुलिस ने धारा 306, 354ए और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।