{"_id":"5e20a07e8ebc3e4b37680777","slug":"student-group-attacked-one-injured-saharanpur-news-mrt464178390","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसावा छात्र गुट में मारपीट एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसावा छात्र गुट में मारपीट एक घायल
विज्ञापन
छात्र गुट में मारपीट, एक घायल
सरसावा। छोटी-मोटी बात को लेकर कॉलेज में छात्रों के एक गुट ने दूसरे छात्र की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के करीब अंबाला रोड स्थित डीसी जैन इंटर कॉलेज में छात्रों ने अन्य छात्र की पिटाई कर दी। सरसावा थाने पहुंचे फरहान पुत्र जमील निवासी रायपुर रोड सरसावा ने बताया कि वह दसवीं का छात्र है। जब वह परीक्षा देकर क्लास से बाहर निकला तो कुछ छात्रों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। इसी बीच किसी ने उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। नगर इंचार्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि घायल छात्र का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी छात्रों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय परीक्षाएं चल रही है। विवाद कॉलेज के गेट से बाहर हुआ है।
-------------
तुर्की का प्याज बाजार में पहुंचा, गिरे भाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा। बाजार में तुर्की से आयातित प्याज पहुंचने से भाव में गिरावट देखी गई। बृहस्पतिवार को स्थानीय सब्जी मंडी में आयातित प्याज की खेप उतरी। सब्जी विक्रेता अनिल कश्यप ने बताया कि पहले भारतीय प्याज 70 से 80 रुपये किलो बिक रहा था। लेकिन बुधवार को सहारनपुर की मंडी से विदेशी प्याज लाए गए हैं। इसके चलते तुर्की की प्याज की कीमत 50 रुपये किलो हो गई है। अनिल ने बताया कि तुर्की का प्याज मंडी में आने के साथ ही देसी प्याज की कीमत में कमी आई है।