फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strike out at Fatehpur power plant after boycotting work

संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर फतेहपुर बिजलीघर पर दिया धरना

Mon, 25 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Strike out at Fatehpur power plant after boycotting work
तेहपुर बिजलीघर पर धरना देते संविदाकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। क्षेत्र के तीन बिजलीघरों से जुड़े संविदा कर्मियों ने कई माई से रुके पड़े वेतन को दिलाने की मांग को कार्य बहिष्कार कर फतेहपुर बिजलीघर पर धरना दिया। संविदा कर्मचारियों ने कहा जब तक उनका बकाया वेतन नहीं दिया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय फतेहपुर, तोता टांडा और मथाना बिजलीघरों पर कार्यरत बिजली संविदा कर्मी फतेहपुर भादो स्थित 33 केवी बिजलीघर पहुंचे। जहां वे कार्य बहिष्कार करते हुए दरी बिछा कर धरने पर बैठ गए। संविदा कर्मियों ने कहा फतेहपुर और तोता टांडा पर तैनात कर्मियों को अप्रैल तक और मथाना पर तैनात संविदा कर्मियों को जुलाई तक का वेतन मिला है। कई कई माह का वेतन रोक कर रखा जाता है। ऐसे में उनके सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनका वेतन जारी नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर मौ इमरान, मोहनलाल, प्रेम सिंह, रागिब, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, देवीचंद, जावेद, प्रमोद, योगेश कुमार, सफदर, असलम, फरीद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed