फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strike, demonstration of employees associated with State Employees Joint Council

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुडे कर्मचारियों का धरना, प्रदर्शन

Tue, 08 Nov 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Strike, demonstration of employees associated with State Employees Joint Council
हकीकत नगर धरना स्थल पर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुडे़ कर्मचारियों ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार सदर विपिन द्विवेदी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने के साथ कर्मचारियों की समय पर प्रोन्नति हो और वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार और हड़ताल जैसे कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। तहसीलदार सदर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर अभियान चलाकर भर्ती करने, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती करने, फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत करने सहित अन्य मांग की। राकेश त्यागी, कर्म सिंह, सीपी सिंह, देवेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, प्रमेश छोकर, मनजीत सिंह, संजीव पंवार, अमित शर्मा, संदीप कुमार, सचिन पंवार, एके सिंह, दीपक, पुंडीर आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता अशोक कुमार मलिक ने की। इस दौरान संदीप गौड़, अमरपाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, रविन्द्र चौहान, विकास कुमार, सत्यपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह, आशुतोष शर्मा, कनिष्क कुमार, नैन्सी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed