फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strictness seen for two days, police became sluggish, then the citizens became careless

दो दिन दिखी सख्ती, पुलिस हुई सुस्त, फिर लापरवाह हुए नागरिक

Mon, 24 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Strictness seen for two days, police became sluggish, then the citizens became careless
सहारनपुर। पुलिस की सख्ती से दो दिन बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का पालन हुआ तो पुलिस के सुस्त होते ही नागरिकों और व्यापारियों ने कोरोना गाइड लाइन का खूब उल्लंघन करना शुरू कर दिया है। छूट के समय खुल रहे बाजारों में शारीरिक दूरी और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मोरगंज बाजार में थोक विक्रेताओं की एक तरफ की दुकानें खुली और दूसरी तरफ का बाजार बंद रहा, लेकिन यहां पर लोगों की भीड़ नजर आई। नागरिक और व्यापारी शारीरिक गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए दिखे। इसी तरह चौक फव्वारा, सब्जी मंडी, शहीदगंज बाजार में हालात नजर आए। इसके अलावा शहर के कोर्ट रोड, देहरादून रोड, खानआलमपुरा, कंबोह का पुल, शारदानगर, खलासी लाइन, चकराता मार्ग, चिलकाना रोड पर भी गाइडलाइन का उल्लंघन होता दिखा।
विज्ञापन

दो दिन पहले पुलिस ने सख्ती कर दी थी तो लोगों ने गाइडलाइन का पालन करना शुरू कर दिया था, लेकिन अब फिर से बाजारों में लोगों की लापरवाही नजर आ रही है। यह स्थिति तब है, जब जिले में रोजाना 200 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं और तीन से पांच लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने काटे चालान
सहारनपुर। सोमवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर मास्क न लगाने और सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने घंटाघर, देहरादून चौक, जनकपुरी चौक, कोर्ट रोड स्थित चंद्रनगर चौकी, सिविल लाइन चौकी, हसनपुर चुंगी, नकुड़ तिराहे सहित प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 300 से अधिक लोगों के चालान काटे गए।

लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई कर रही है। छूट के दौरान वही दुकानें खुलेंगी, जिन्हें छूट है। समस्त थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। - राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed