{"_id":"6092e0fc8ebc3ed1fe56bb97","slug":"strength-imposed-majority-remains-incomplete-saharanpur-news-mrt5371967182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकत लगाई पूरी, बहुमत रह गया अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकत लगाई पूरी, बहुमत रह गया अधूरा
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे दम खम से उतरी भाजपा ने कसरत तो खूब की। पन्ना प्रमुख बनाए, देहात के मंडलों के साथ ही शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगा दिया। पूरी ताकत झोंकी, लेकिन जिस सपने के साथ चुनाव में मैदान में उतरी, वह अधूरा रह गया। क्योंकि जिन वार्डों में भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे, जबकि वहां की कमजोरियों का पता करके बेहतर परिणाम लाया जा सकता था।
दरअसल, जिला पंचायत के कुल 49 वार्डों में से भाजपा ने 14 पर जीत दर्ज की है, जबकि 15 वार्ड ऐसे हैं, जिन पर भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। जिनमें वार्ड संख्या 05, 06, 07, 08, 14, 15, 18, 19, 23, 24, 26, 31, 36, 40 और वार्ड 41 शामिल हैं। इनमें कई वार्ड ऐसे भी हैं, जहां पर हार जीत का अंतर 500 से 1000 वोट का ही रहा है। अर्थात इन वार्डों पर भाजपा प्रत्याशी और पार्टी के पदाधिकारी और मेहनत करते तो परिणाम इनके पक्ष में आ सकता था।
भाजपा की तैयारी पर गौर करें तो चुनाव शुरू होने से पहले ही कार्यकर्ताओं की बैठकें करने से लेकर ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन तक किए। खुद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, उप संगठन महांत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल तक सहारनपुर आकर चुनाव की समीक्षा करते रहे। इनके अलावा जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी कई बार सहारनपुर आकर बैठक करके गए। यही नहीं, यूनानी एवं आयुष परिषद के पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा और संजीव गोयल सिक्का को भी पंचायत चुनाव के लिए लगातार सहारनपुर में सक्रिय रखा गया।
विज्ञापन
इन वार्डों में रहे फिसड्डी
जिला पंचायत सदस्य के आठ से ज्यादा वार्ड ऐसे भी हैं, जिनमें भाजपा के प्रत्याशियों का प्रदर्शन सपा, बसपा, कांग्रेस और आसपा भी कमजोर रहा। ऐसे वार्डोें में भाजपा प्रत्याशी चौथे और पांचवे नंबर तक पहुंच गई। चौथे नंबर रहने वालों में वार्ड संख्या 09,10,11,13,17 और वार्ड संख्या 42 शामिल हैं।
सपा रही कमजोर, रालोद का नहीं खुला खाता
सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में जहां भाजपा के सामने कड़े मुकाबले में रही, लेकिन सहारनपुर जिले में सपा की साइकिल की हवा नहीं निकल गई। सपा ने भी सभी 49 वार्डों पर प्रत्याशी उतारे, लेकिन घोषित प्रत्याशियों में सिर्फ चार ही जीत पाए। वार्ड 24 से सपा के घोषित प्रत्याशी सलीम अख्तर के विपरीत चुनाव लड़ने उतरे चौधरी जीशान जीत गए हैं, वह सपा में ही हैं। इस सीट पर चौधरी जीशान को 10991 वोट मिले, जबकि सलीम अख्तर को 5637 वोट ही हासिल हो पाए। इस लिहाज से सपा का जिले में प्रदर्शन खराब रहा। वहीं रालोद ने कुल 08 वार्डों पर ही अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से एक भी प्रत्याशी जीत नहीं पाया है।