फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stray dogs killed 21 people in 24 hours

आवारा कुत्तों ने 24 घंटे में 21 लोगों को काटा

Wed, 18 Mar 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs killed 21 people in 24 hours
आवारा कुत्तों ने 24 घंटे में 21 लोगों को काटा
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने बीते 24 घंटे में 21 लोगों को काट कर घायल किया। इनमें से सात को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। इससे लोगों में भय का माहौल है।

क्षेत्र में आवारा कुत्ते बच्चों को निशाना बनाते रहे हैं। मगर बीते 24 घंटे में कुत्तों ने अलग अलग जगहों पर 21 लोगों को अपना शिकार बनाया। सोमवार की रात में दो घंटे तक कुत्तों ने आतंक मचाया और इस दौरान दस बच्चों सहित 12 लोगों को काटकर घायल किया। इनमें नगर के मोहल्ला मखदूम जहां निवासी दो वर्षीय जिया पुत्री संदीप व मोहल्ला गुजरान के 12 वर्षीय अली पुत्र गयूर को निशाना बनाया। गुजरान के 28 वर्षीय मनव्वर पुत्र वसीम ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया। मोहल्ले के ही साबिर 16 वर्ष, 7 वर्षीय फरहान, मोहल्ला कोटला के 45 वर्षीय इकराम, गांधी नगर के अभिषेक को भी हमला कर घायल किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया। आवारा कुत्तों ने मोहल्ला गुजरान के ही नौ वर्षीय अकदम, गांव खानपुर गुर्जर के 13 वर्षीय अरूण, धलापड़ा के 30 वर्षीय सुशील, बिलासपुर के श्याम व दिव्यांग 26 वर्षीय जावेद को भी लहूलुहान किया। इसके अलावा कलाहलटी निवासी प्रियंका, सुखेड़ी निवासी अजय, गंगोह निवासी सलमा, पंकज, सौरभ, उम्मेदगढ़ के प्रियांशु, गंगोह के विजय, कुतुब खेड़ी के कैलाश व माधोपुर के नीटू को भी काटा है। घायलों को सीएचसी में इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी। लोगों ने कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed