फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strawberry farming is getting favorable, farmers are getting good profits

भा रही स्ट्राबेरी की खेती, किसान पा रहे अच्छा मुनाफा

Tue, 23 Mar 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Strawberry farming is getting favorable, farmers are getting good profits
पॉली हाऊस में स्ट्राबेरी की खेती - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बढ़िया भाव और अच्छे उत्पादन के चलते जनपद के किसानों को स्ट्राबेरी की खेती भा रही है। फसल और रेट सही रहे तो किसान को एक एकड़ स्ट्राबेरी से चार से छह लाख रुपये की आमदनी प्राप्त हो सकती है। जिले के आधा दर्जन से अधिक किसान स्ट्राबेरी की खेती कर रहे हैं। इसकी खेती पॉली हाउस के साथ ही खुले खेत में भी हो रही है।
विज्ञापन

स्ट्राबेरी की पौध अगस्त से सितंबर महीने तक रोपी जाती है। एक बीघा खेत में इसके पांच हजार पौधे लग जाते हैँ। इस फसल की अवधि चार माह है। इसे लगाने के डेढ़ महीने बाद से इससे फल मिलना शुरू हो जाता है। प्रति पौधा एक से डेढ़ किलो तक स्ट्राबेरी प्राप्त हो जाती है। स्ट्राबेरी का बाजार में भाव 60 से 150 रुपये रहता है। इससे किसान को चार से छह लाख रुपये तक प्रति एकड़ की आमदनी प्राप्त हो जाती है। स्थानीय बाजार के साथ ही यहां से स्ट्राबेरी दिल्ली, चंडीगढ़ और देहरादून आदि में भी जाती है।
विज्ञापन

स्ट्राबेरी की प्रजातियां
जनपद में किसान स्ट्राबेरी की कई प्रजातियों की खेती कर रहे हैं। इनमें रेनकोट, चांडलर, पेजेरो, ज्योलीकोट, सेल्वा, फ्लोरिडा आदि प्रमुख हैं। ह्दय के आकार के इस फल को दिल की बीमारियों में फायदेमंद बताया गया है। ब्लडप्रेशर को कंट्रोल रखने में भी यह सहायक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बात --
गांव लोदीपुर में डेढ़ एकड़ के पॉली हाउस में स्ट्राबेरी की खेती कर रहे प्रगतिशील किसान अश्वनी सैनी कहते हैं कि स्ट्राबेरी की खेती काफी लाभकारी है। चार से पांच माह की यह फसल चार से छह लाख रुपये प्रति एकड़ तक हो जाती है। किसानों के लिए यह नकदी फसल है। बाजार में इसका औसत भाव 100 रुपये प्रति किलो तक रहता है।
गांव थापुल इस्माइलपुर में करीब चार बीघा में स्ट्राबेरी की खेती करने वाली मीना गौतम के पॉलीहाउस से हालांकि स्ट्राबेरी की तुड़ाई अभी तक शुरू नहीं हुई है। उनका कहना है कि स्ट्राबेरी का बाजार में भाव 60 से 150 रुपये प्रति किलो तक मिल जाता है। उन्होंने अपने पॉलीहाउस में स्ट्राबेरी के 20 हजार पौधे लगा रखे हैं। इसकी खेती काफी फायदेमंद है।

स्ट्राबेरी की खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। एक एकड़ से चार पांच महीने में ही चार से छह लाख रुपये तक की आय प्राप्त होती है। अब जनपद में इसकी खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ रहा है। इसे पॉली हाउस के अलावा खुले खेत में भी उगाया जा सकता है। -- अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।

अश्वनी सैनी

अश्वनी सैनी- फोटो : SAHARANPUR

मीना गौतम

मीना गौतम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed